हिंदी
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में कुशवा भारतीय सुरक्षाबलों ने आज सुबह एक एनकाउंटर में एक आतंकी को ढ़ेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने आतंकी को सरेंडर करने का भी मौका दिया था, लेकिन वह राजी नहीं हुआ, जिसके बाद आतंकी मुठभेड़ में मार गिराया गया। आतंकी की पहचान अनायत अशरफ डार के रूप में हुई है।
एनकाउंटर में ढ़ेर आतंकी के पास से पुलिस और सुरक्षाबलों को पिस्टल और गोलियां मिली हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया गया। क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में ढ़ेर अनायत अशरफ डार हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। फिलहाल वह ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) के रूप में काम कर रहा था। इस आतंकी का काम अपने साथी आतंकियों को रसद सहायता, नकद, आश्रय आदि का इंतजाम करना होता है। मारा गया डार ड्रग्स की तस्करी में भी शामिल बताया जा रहा है।
Published : 23 September 2021, 10:33 AM IST
No related posts found.