हिंदी
लंदन: खालिस्तानी चरमपंथियों के एक समूह ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लंदन में उस समय घेरने का प्रयास किया, जब वे लंदन में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे।
एक वीडियो में एक व्यक्ति को जयशंकर की कार की ओर आक्रामक तरीके से दौड़ते हुए और तिरंगा फाड़ते हुए दिखाया गया है, जबकि अन्य लोग नारे लगा रहे थे। इसके बाद, पुलिस उसे और अन्य चरमपंथियों को दूर किया।
एक अन्य वीडियो में खालिस्तानी चरमपंथियों को खालिस्तानी समर्थक नारे लगाते और जयशंकर की मौजूदगी वाले कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रतिबंधित संगठनों के झंडे लहराते देखा गया है।
गौरतलब है कि जयशंकर यू.के. की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा चार मार्च से शुरू हुई थी और नौ मार्च को समाप्त होगी। ब्रिटेन यात्रा के अपने अगले दौर में वह आयरलैंड जाएंगे।
यह घटना चैथम हाउस के बाहर हुई जहां ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई।
Published : 6 March 2025, 10:53 AM IST
Topics : British Foreign Secretary Chatham House Dynamite News event attended by Jaishankar Indian Flag Jaishankar in London Khalistani attack Khalistani try to attack Jaishankar car Pro Khalistani Slogans