IPPB SO Recruitment: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली जॉब, ऐसे करें आवेदन

इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 December 2024, 3:51 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट (www.ippbonline.com) पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी पात्रता एवं मापदंड की जानकारी अवश्य चेक कर लें।

आवेदन तिथि
 इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2024 से शुरू की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी

पदों की संख्या
इस भर्ती के माध्यम से कुल 68 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऐसे करें अप्लाई
•    इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाना होगा।
•    वेबसाइट के होम पेज पर करियर लिंक पर क्लिक करने करने के बाद भर्ती के लिए आवेदन लिंक Apply Now पर क्लिक करें।
•    अब अगले पोर्टल पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरें और पंजीकरण कर लें।
•    इसके बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
•    अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/

Published :  19 December 2024, 3:51 PM IST

Related News

Advertisement