बीजेकेसी टेनिस में भारत की धूम, जानिये अंकिता रैना और थाईलैंड के इस मुकाबले की खास बातें

अनुभवी अंकिता रैना ने दूसरे एकल में सफलता हासिल करने के बाद रुतुजा भोसले के साथ निर्णायक युगल मुकाबले में जीत दर्ज की जिससे  भारत ने मंगलवार को यहां बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) टेनिस के शुरुआती दिन एशिया-ओसियाना ग्रुप ए के मुकाबले में थाईलैंड को 2-1 से हराया।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 April 2023, 7:49 PM IST
google-preferred

ताशकंद (उज्बेकिस्तान) :अनुभवी अंकिता रैना ने दूसरे एकल में सफलता हासिल करने के बाद रुतुजा भोसले के साथ निर्णायक युगल मुकाबले में जीत दर्ज की जिससे  भारत ने मंगलवार को यहां बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) टेनिस के शुरुआती दिन एशिया-ओसियाना ग्रुप ए के मुकाबले में थाईलैंड को 2-1 से हराया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस मुकाबले के शुरुआती मैच में रुतुजा को लुक्सिका कुमखुम से 2-6 1-6 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत 0-1 से पिछड़ गया।

मुकाबले में भारत की वापसी का दारोमदार अंकिता पर था और उन्होंने निराश नहीं किया। एकल मुकाबले में उन्होंने पींगटर्न प्लिप्यूच को 5-7 6-1 6-3 से हराकर भारत की उम्मीदों को जीवित कर दिया।

निर्णायक युगल मुकाबले में अंकिता और रुतुजा की जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए थाईलैंड की कुमखुम और प्लिप्यूच की जोड़ी को 4-6 6-3 6-2 से मात दी।

भारतीय टीम के सामने बुधवार को उज्बेकिस्तान की चुनौती होगी।

 

Published : 
  • 11 April 2023, 7:49 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement