श्रीलंका में गिरफ्तार भारतीय मछुआरे हुए रिहा, समुद्र में मछली पकड़ते हुए पार की थी सीमा

श्रीलंका ने इन भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है, जिन्हें वहां कि नौसेना ने दिसंबर 2021 में गिरफ्तार किया था। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 18 February 2022, 2:38 PM IST
google-preferred

चेन्नई: श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 47 मछुआरों को केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया है। ये सभी मछुआरें शुक्रवार सुबह चेन्नई में अपने घर पहुंच गए।

बता दें कि तमिलनाडु के रामेश्वरम, नागपट्टिनम और पुदुकोट्टई जिलों के कुछ मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने दिसंबर 2021 में गिरफ्तार किया था। श्रीलंकाई नौसेना ने इन मछुआरों उस वक्त गिरफ्तार किया जब ये लोग मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। 

सिर्फ दिसंबर में श्रीलंकाई नौसेना ने  56 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही इन मछआरों के नौ नावें, मछली पकड़ने के जाल और कई उपकरण जब्त भी किया था। गिरफ्तार मछुआरों को श्रीलंका की अदालतों में पेश किया गया और जेल में डाल दिया गया।

इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने केंद्रीय विदेश मंत्री को पत्र लिखा। जिस पर तुरंत केंद्र सरकार और तमिलनाडु सरकार ने मछुआरों की रिहाई के लिए कदम उठाए। जिसके बाद श्रीलंका की एक अदालत ने जनवरी में तमिलनाडु के 56 मछुआरों को रिहा कर दिया। इन सभी को श्रीलंका में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

जब भारतीय दूतावास उन्हें वापस भेजने के लिए कदम उठा रहा था। तभी पता चला कि कई मछुआरे कोरोना से संक्रमित है। इसलिए उन्हें तुरंत भारत नहीं भेजा जा सका और उनका इलाज श्रीलंका में किया गया। इस बीच मछुआरों के परिवारों ने श्रीलंकाई अदालत से मछुआरों को तमिलनाडु वापस भेजने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।

तमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार को सूचित किया और मांग की कि मछुआरों को तमिलनाडु लाने के लिए कार्रवाई शुरू की जाए। तमिलनाडु सरकार के अनुरोध पर भारतीय दूतावास ने 10 फरवरी को उन मछुआरों को भेजा जो वायरस से संक्रमित नहीं थे। इसके बाद तमिलनाडु के 47 मछुआरे शुक्रवार सुबह 4.20 बजे चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा दिया गया। 

Published : 
  • 18 February 2022, 2:38 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement