COVID-19 in India: कोरोना पर राहत के साथ चिंता की रिपोर्ट, 60 दिन में सबसे कम सक्रिय मामले, एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरवाट जारी है। लेकिन राहत के साथ एक चिंतजानक बात यह है कि पिछले 24 घंटे में देश में एख दिन में सबसे ज्यादा मौत के मामले सामने आये है। जानिये 24 घंटे का पूरा हाल

Updated : 10 June 2021, 10:20 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी देखी जा रही है। देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामले 1 लाख से नीचे रहे हैं। इसके साथ ही राहत की बात यह भी है कि भारत में 60 दिनों बाद कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 12 लाख से कम हुए। देश में कोरोना के कम मामलों के साथ ही एक चिंतजानक बात भी है। देश में कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या एक दिन 6148  दर्ज की गई, जो अब तक किसी 24 घंटे में मरने वालों की सबसे ज्यादा संख्या है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 94,052  नए केस सामने आए। पिछले तीन दिन से आज भी कोरोना के नये मामले एक लाख से कम दर्ज किये गये। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 6148  लोगों की कोरोना से मौत हुई है। एक दिन में मृतकों की यह संख्या अब तक सामने आये मामलों में सबसे ज्यादा है।  देश में पिछले 24 घंटे में 1,51,367 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया।  

पिछले 24 घंटे के कोरोना आंकड़े

24 घंटे में कुल नये मामले- 94,052 
24 घंटे में डिस्चार्ज की संख्या- 1,51,367 
24 घंटे में कुल मृतकों की संख्या- 6148  
कुल कोरोना मामलों की संख्या- 2,91,83,121 
कुल डिस्चार्ज की संख्या- 2,76,55,493 
कुल मृतकों की संख्या- 3,59,676      
कुल एक्टिव मामलों की संख्या- 11,67,952      
कुल वैक्सीनेशन की संख्या- 23,90,58,360 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही रिकवरी रेट में भी बढोत्तर बनी हुई है। 

Published : 
  • 10 June 2021, 10:20 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement