चित्रकूट में दिखी बुंदेलखंड लोक संस्कृति की अनूठी परंपरा, हर्षोल्लास से मनाया गया ठेडीया पर्व
बुंदेलखंड की मिट्टी में आज भी ऐसी लोकपरंपराएं जीवंत हैं, जो गांवों की पहचान और सांस्कृतिक विरासत को खास बनाती हैं। चित्रकूट की कर्वी तहसील स्थित ग्राम सभा मकरी पहरा में शनिवार को बुंदेली परंपरा से जुड़ा ठेडीया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन ने ग्रामीण जीवन में रची-बसी लोकसंस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की।