हिंदी
फतेहपुर (Fatehpur): संत निरंकारी मिशन की सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षा के अनुसार मानव सेवा को देखते हुए जनपद में पढ़ रही कड़ाके की ठंड को आम जनमानस को राहत देते हुए फतेहपुर के समस्त सेवादार द्वारा शादीपुर नाका क्रॉसिंग के समीप निशुल्क चाय तथा बिस्किट वितरण कार्यक्रम रखा गया जिसमें आने-जाने वाले राहगीरों को सेवादारों ने चाय तथा बिस्कुट खिलाकर मिशन के नर सेवा नारायण सेवा का संदेश दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस मौके पर नीरज श्रीवास्तव तथा सेवा दल शिक्षक सुरेश चंद्र ने बताया कि ब्रह्म की प्राप्ति भ्रम की समाप्ति, नर सेवा नारायण सेवा, धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं, ऐसे संदेश के साथ संत निरंकारी मिशन सदैव समय-समय पर ऐसे कैंपों का आयोजन करता रहा है।
उन्होंने कहा कि मिशन द्वारा उत्कृष्ट कार्य कर आम जनमानस को राहत पहुंचाई जाती है।
इस मौके पर रमेश चंद्र, रवि कश्यप, रामदास, अशोक गुप्ता, बहन सुशील जी, बहन तारा जी, नवल किशोर, गोपी कृष्ण, अनमोल, संतोषी जी, आकांक्षा जी आदि सेवादार सम्मिलित रहे।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 6 January 2025, 3:33 PM IST
Topics : biscuits cold Distributed Fatehpur HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist passersby tea TrendingNews