फतेहपुर में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोले कई बड़े हमले, सपा प्रशिक्षण शिविर में पार्टी वर्कर्स को किया संबोधित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को फतेहपुर में सत्ताधारी भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई हमले बोले। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 August 2023, 6:58 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। फतेहपुर में लोक जागरण अभियान के अंतर्गत हो रहे समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत समेत संबोधन के मौके पर अखिलेश यादव में सत्ताधारी भाजपा सरकार पर कई तीखे तीर छोड़े और गठबंधन के साथी रह चुके ओमप्रकाश राजभर पर भी हमला बोला। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों और किसानो के साथ केवल छल किया और उनसे झूठ बोला। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल को महंगे दामों पर बेच रही है। भाजपा सरकार गरीबों की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम कर रही है।

उन्होंने मोदी सरकार के हर घर झंडा कार्यक्रम को लेकर भी हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि ये झंडा लगाने का कार्यक्रम बीजेपी इसीलिए करती है क्योंकि इन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था। इन लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और समाजवादियों का साथ नहीं दिया था। ये बात छुपाने के लिए ये अब घर-घर झंडा लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार पर यहां के गरीबों, किसानों और वंचितों को एक ट्रिलियन इकोनॉमी के सपने दिखा रही है। जबकि यहां की जनता को ये ही पता नहीं कि आखिर एक ट्रिलियन होता कितना है। 

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मीडिया से रूबरू होकर अपने पुराने गठबंधन के साथी रहे ओमप्रकाश राजभर पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि राजभर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सबसे झूठा कहा था और वे मुख्यमंत्री को कहते थे कि चल सन्यासी मंदिर में। लेकिन अब उनकी असलियत सबके सामने है।

घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा कि वहां कि जनता बीजेपी को सबक सिखाने का पहले ही मन बना चुकी है। वहां से समाजवादी पार्टी की जीत निश्चित है। 

अखिलेश ने कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव में देश की जनता इस बार भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। लालकिले से पीएम मोदी ने जनता से जो बात कही, वह जनता के साथ धोखा है। जनता उनसे हिसाब किताब मांगेगी और उनके सांसदों और विधायकों से पूछेगी की उन्होंने क्या बदलाव किये।

Published : 
  • 18 August 2023, 6:58 PM IST

Related News

No related posts found.