हिंदी
महराजगंज: जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहा पीएम आवास के बदले प्रधान पति ने गांव की महिला से अश्लील पेशकश कर डाली।
जानकारी के मुताबिक प्रधानपति महिला को उसके साथ संबंध बनाने को कहा और महिला को आवास फ्री देने का प्रलोभन दिया।
पीड़िता ने आरोपी प्रधान पति, कमलेश गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश्वर द्विवेदी,महिला ग्राम प्रधान अनीता समेत चार के विरुद्ध कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जनपद के सिंदुरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट को दी गई अपनी तहरीर में लिखा कि कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री आवास के लिए कुल 86 मकान आये थे। जिसमें 155 लोगों ने आवेदन किया।
आरोप है कि महिला ग्राम प्रधान व उसके पति ने अपात्र लोगों का चयन किया और उसके बदले लोगों से रुपये भी लिए। इसी दौरान प्रधान पति पीड़ित महिला के पास गए और उससे अश्लील पेशकश कर दी। प्रधान पति ने कहा कि हमसे सम्बंध बना लो तो तुम्हारा आवास फ्री में पास करा दूंगा।
महिला ने आगे लिखा कि इसकी शिकायत उसने जनपद के मुख्य विकास अधिकारी से भी की, जिसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी ने मामले की जांच की। जिसमें दो महिला लाभार्थी अपात्र मिलीं।
अपात्र होने के बाद भी दोनों को किश्त मिल चुकी है। बावजूद इसके उन लोगो ने निर्माण नहीं कराया। दोबारा शिकायत पर जांच में चार लाभार्थी अपात्र मिले। उसके बाद भी सरकारी धन की रिकवरी नहीं कराई गई।
महिला ने आगे आरोप लगाया है कि बीते 31 मई को सायं सात बजे प्रधान पति उसके घर आया और महिला से अश्लील पेशकश करने लगा।
फिर महिला ने उसके अपने घर से भगा डाला।
महिला कोर्ट पहुंची और अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Published : 8 March 2025, 12:44 PM IST
Topics : Chief Development Officer Gram Vikas Adhikari Maharajganj physical relationship Prime Minister s house Sinduri area