हिंदी
महराजगंज: बीती आधीरात को चोरों ने दो घरों में जमकर तांडव मचाया। चोरी के साथ–साथ एक युवक को चाकू भी मार दिया है। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार सिंदुरिया थाने के बसंतपुर खुर्द गांव में दो घरों में नक्बजनी हुई है।

इस दौरान ग्रामवासी मुन्ना के घर में रखा करीब एक लाख रुपये का जेवरात और बक्सा बदमाशों ने अपने साथ उठा ले गए। यही नहीं विरोध करने पर संतोष नाम के युवक पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया।

जांच के दौरान घर से 800 मीटर दूर खेत में शुक्रवार की सुबह बक्सा और बिखरा हुआ सामान बरामद किया गया है। रात में ही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया पुलिस जांच में जुटी हुई है। घायल युवक संतोष का इलाज के बाद हालत स्थिर है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल
गांव में चोरी करने आए तीन बदमाश पूरी तरह हथियारों से लैश थे चोरों की संख्या तीन थी। चोरों ने विरोध करने पर एक युवक पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया है। इस घटना से गांव समेत इलाके भर के लोग दहशत में है।
Published : 7 June 2024, 10:29 AM IST
Topics : House Maharajganj Midnight neighbor village चाकुओं नक्बजनी बदमाशों बसंतपुर खुर्द गांव सिंदुरिया थाने