हिंदी
रिकांगपिओ: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के नाको प्राकृतिक झील में दो दिवसीय राष्ट्रीय लॉन्ग ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
नाकों गांव के मुख्य लामा समापन के मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे।प्रतियोगिता के समापन के साथ ही 12 हजार फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय स्तरीय लॉन्ग ट्रैक चैंपियनशिप करवाने का एक विश्व रिकॉर्ड भी बन गया है।
इस लॉन्ग ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में 13 से 15 और 16 से 19 महिला एवं वरिष्ठ महिला पुरुष कैटेगरी के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। (वार्ता)
Published : 6 February 2023, 7:00 PM IST
No related posts found.