हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में चार आईएएस अफसरों और चार पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। आईएएस पवन कुमार व आशुतोष कुमार द्विवेदी को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है।
आईएएस रवींद्र कुमार को विशेष सचिव, आबकारी विभाग और धीरेंद्र सिंह सचान को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है।

पीसीएस अफसरों में अलका वर्मा को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग बनाया गया है। इसी तरह सुनील कुमार सिंह को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग नियुक्त किया गया है।

पीसीएस अफसर डॉ रेखा एस चौहान को रजिस्ट्रार, केजीएमयू नियुक्त किया गया है। इसी तरह अभिषेक पाठक को प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है।
Published : 25 September 2022, 1:36 PM IST
Topics : IAS PCS transfer uttar pradesh अफसरों आईएएस उत्तर प्रदेश तबादला पीसीएस