हिंदी
अमरावती (महाराष्ट्र): जब से कोरोना संकट के कारण देश भर में प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन का ऐलान किया है तब से लोग जगह-जगह अपने-अपने स्तर से इससे प्रभावित लोगों की मदद में जुट गये हैं।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अमरावती संसदीय सीट से पहली बार निर्दलीय सांसद चुनाव जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में पहुंची नवनीत रवि राणा गरीबों और भूखों को भोजन मुहैया कराते दिख रही हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक वे इलाके के अस्पतालों का भी दौरा कर रही हैं, वे विभिन्न तहसीलों में गरीब लोगों को चावल, गेहूं, तेल और चीनी देकर मदद की। सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सभी को मदद देते हुए, उन्होंने यह भी बताया कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।
कोरोना की महामारी के बीच उन्होंने भावुक कर देने वाली अपील समस्त जनों से करते हुए कहा कि वर्तमान में, शहरी क्षेत्रों में कई सामाजिक संगठन गरीबों को भोजन वितरित करने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी गरीब लोग भूख से पीड़ित हैं। इनकी मदद के लिए सक्षम लोग आगे आयें।
Published : 8 April 2020, 12:52 PM IST
Topics : अमरावती
No related posts found.