सैकड़ों साल पुराने इटावा महोत्सव का हुआ रंगारंग शुभारंभ

उत्तर प्रदेश में इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का रविवार शाम में जिलाधिकारी जे.बी.सिंह ने विधिवत शुभारम्भ किया। एक माह तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Updated : 2 December 2019, 10:47 AM IST
google-preferred

इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का रविवार शाम में जिलाधिकारी जे.बी.सिंह ने विधिवत रविवार शाम शुभारम्भ किया। एक माह तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कुलहिन्द मुशायरा और बालीवुड नाइट प्रमुख है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण बाॅलीवुड नाइट होता है। जिसमे फिल्मी दुनिया के मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देते है। 

यह भी पढ़ें: हेरोइन की तस्करी जोरों पर, एक तस्कर गिरफ्तार 

साथ ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन विख्यात कार्यक्रमो में सुमार है। पिछले 109 वर्षों से आयोजित किया जाने वाला इटावा महोत्सव की जिले में ही नही बल्कि प्रदेश में अपनी अलग पहचान है। यमुना नदी के तट पर बसे इटावा में ऐतिहासिक महोत्सव एक सैंकडाें साल पुराना है। यह महोत्सव 30 दिसम्बर तक चलेगा। (वार्ता)

Published : 
  • 2 December 2019, 10:47 AM IST

Advertisement
Advertisement