हिंदी
घुघली (महराजगंज): विकास खंड घुघली के ग्रामसभा रामपुर बलडीहा की सड़कों से लेकर गलियों तक गंदगी का भीषण अंबार लगा हुआ है। यहां के गुजरने वाले राहगीरों को गंदगी के बीच होकर निकलना विवशता बन गई है। डाइनामाइट न्यूज की टीम ने जब नागरिकों से बात की तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने बताया कि सप्ताह में एक दिन ही सफाई कर्मी आता है।
इस दिन भी सफाई कर गंदगी सड़कों पर छोड़कर चला जाता है। ऐसे में धीरे धीरे गंदगी बढ़ती जा रही है। नाली का कचरा सड़कों पर होने से गंदगी के बीच हम लोगों को आना जाना पड़ रहा है।
इससे संक्रामक रोगों का भी खतरा बना हुआ है बावजूद इसके जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Published : 17 June 2024, 2:20 PM IST
No related posts found.