संयुक्त किसान मौर्चा में भीषण मतभेद? दिल्ली बैठक में बड़ा हंगामा, हाथापाई तक पहुंची नौबत

संयुक्त किसान मोर्चा मतभेद और तकरार तेज हो गई है। दिल्ली में मोर्चा बैठक के दौरान बड़ा हंगामा हुआ, मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़

Updated : 15 March 2022, 12:24 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा में इन दिनों मतभेद और तकरार तेज होती दिखाई दे रही है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद मोर्च में आपसी मतभेद और विवाद बढ़ता जा रहा है। सोमवार को चुनाव के बाद पहली बार दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के गांधी शांति प्रतिष्ठान में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। 

इस बैठक में मौर्चा के सदस्य दो गुटों में बटकर एक-दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगा रहा थे। बैठक में दोनों गुटों के बीच आरोप और प्रत्यारोप का खेल इतना ज्यादा बढ़ गया की नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। वो तो लोगों ने बीचबचाव करवा दिया जिसके बाद मामलें को संभाल लिया गया। 

दिलचस्प बात यह रही कि मौर्चा की इस बैठक में वामपंथी नेता अतुल अंजान के साथ बाकी सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। ऐसी अटकले लगाई जा रही है कि कभी भी संयुक्त किसान मोर्चा में आपसी फूट और तकरार सार्वजनिक तौर पर से सबके सामने आ सकती है।  

मालूम हो कि संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के दौरान खुलकर भारतीय जनता पार्टी का आहिष्कार किया था। मोर्चा को ऐसी उम्मीद थी कि उसके बहिष्कार से इस चुनाव में भाजपा की छवी पर असर पड़ेगा और चुनाव में भाजपा की जीत मुश्किल हो जाएगी। लेकिन चुनाव प्ररिणाम ने इन सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 4 राज्यों में शानदार जीत दर्ज की।   
 

Published : 
  • 15 March 2022, 12:24 PM IST