Women's health: हाउस वाइफ हो या वर्किंग, हर महिला के लिए फायदेमंद है ये टिप्स

रानी टिबड़ेवाल

आजकल की लाइफ स्टाइल में हम अपने आप को इतना बिजी कर लेते हैं की खुद पर ध्यान नहीं दे पाते, जिससे हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ता है। महिलाओं को ऐसी कई तरह की बिमारियां होती हैं, जो उन्हें पूरी जिंदगी परेशान करती हैं। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जो महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ विशेष...

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


नई दिल्लीः सेहत को नजरअंदाज करना बेहद खतरनाक होता है। महिलाएं कई बार अपने सेहत की अनदेखी करती है। लेकिन यह स्थिति आगे चलकर काफी नुकसानदेह साबित होती है। महिलाएं अक्सर इन छोटी-छोटी चीजों के बारे में लापरवाह होती हैं और जिसके कारण उन्हें बाद में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइये जाने कुछ ऐसे हेल्थ टिप्स जो महिलाओ के लिए बहुत जरूरी होता है।

1. महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा व्यायाम करने की जरुरत होती है। 
 a. यदि महिलाएं हफ्ते में कम से कम 2 से 3  बार भी व्यायाम करे तो वे ह्रदय विकार, शुगर, कैंसर जैसी बीमारियों से बच सकती है। 

b.व्यायाम करते रहने से आपका व्यक्तित्व भी निखरता है।

स्किपिंग करने से होता है फायदा

2. skipping
a. स्किपिंग ना केवल एक तेज cardio एक्टिविटी है, लेकिन यह साथ में आपके कंधों, निचले हिस्‍सों, थाई और calves को target करके, आपको टोन करने में help करती है।

b.अगर आपके शरीर में एक्सट्रा फैट है तो आपके लिए स्किपिंग फैट बर्न करने का एक शानदार तरीका है।

c.अगर रोजाना सुबह 10 मीनट भी रस्सी कूदेंगी तो पूरी बॉडी का वर्कआउट हो जाता।

3. push-ups  
a. पुशअप्स करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती है और शरीर भी मजबूत रहता है।

b. पुशअप्स करने से शरीर में लचीलापन बना रहता है।

4. jumping-jack
a. इस exercise मे आपको किसी भी तरह की machine की जरूरत नहीं है। आप इसे अपनी घर या छत पर भी कर सकती हैं।

b.अगर आप full बॉडी workout करना चाहती हैं तो यह आपके लिए बेहतर विकल्‍पों में से एक है।

jumping-jack

5.  hula hoop
a. हूला हूप का नियमित अभ्यास करने से एब्स मज़बूत तो बनते ही हैं, बल्कि ये टोन होकर कमाल की शेप में भी आ जाते हैं।

b. इस एक्सरसाइज से रेक्टस अब्डोमिनस, एक्सटर्नल ऑब्लिक, इंटरनल ओब्लिक्स व ट्रान्सवर्सस अब्डोमिनस टोन होकर मज़बूत बनते हैं।

c. जब आप हूप करते समय मूव करना शुरू करते हैं तो कंधे से लेकर पैरों तक की मसल्स को फायदा होता है।










संबंधित समाचार