हिंदी
मुंबई: महानगर के धारावी इलाके में शनिवार को एक मकान ढह जाने से 45 वर्षीय एक महिला घायल हो गई, जिसके बाद अधिकारियों को आसपास के कुछ कमरे खाली कराने पड़े। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि '90 फुट रोड' पर स्थित एक मंजिला मकान सुबह करीब सवा आठ बजे ढह गया। उन्होंने बताया कि मकान के अंदर एक महिला फंस गई, जिसकी पहचान सेल्वा राज के रूप में हुई।
बीते कुछ दिनों से मुंबई में भारी बारिश हो रही है।
अधिकारी ने बताया कि महिला को मलबे से निकाल लिया गया और उसे नगर निकाय द्वारा संचालित सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास के तीन से चार कमरों को भी खाली करा लिया गया है।
धारावी, मध्य मुंबई में स्थित बड़ी आबादी वाली एक झुग्गी बस्ती है।
Published : 29 July 2023, 5:56 PM IST
No related posts found.