हिंदी
फतेहपुर: जनपद में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के विकास अधिकारी अभय कुमार दुबे के नेतृत्व में एक भव्य बीमा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीमा व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया और नई नीतियों पर चर्चा की गई।
बेहतर व्यवसाय पर सम्मान
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार संगोष्ठी में बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। करोड़पति प्रीमियम के लक्ष्य को हासिल करने वाले शैलेन्द्र कुमार मिश्रा (रानू मिश्रा) को डिनर सेट और बेडशीट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने एक ही दिन में 2 करोड़ रुपये का प्रीमियम व्यवसाय कर मिसाल कायम की। वहीं, पॉलिसी के आधार पर बेहतर कार्य के लिए राघवेन्द्र सिंह को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में LIC की नई नीतियों और उत्पादों की जानकारी दी गई। अभिकर्ताओं को व्यवसाय बढ़ाने की रणनीतियों और ग्राहकों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया गया। संगोष्ठी में फतेहपुर शाखा के प्रबंधक विक्रय जय प्रकाश दीक्षित और मनोज कुमार गुप्ता ने अभिकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इसके अलावा सुरेश सिंह चौहान, मनोज कुमार शर्मा, किशन मौर्य, सुनील मौर्य, अनुराग राय, और नीरज सोनी सहित कई प्रमुख अभिकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिकर्ताओं को प्रेरित करना और उन्हें नए उपकरणों और रणनीतियों से लैस करना था। विकास अधिकारी अभय कुमार दुबे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल अभिकर्ताओं की कड़ी मेहनत को पहचानते हैं, बल्कि बीमा व्यवसाय को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिकर्ताओं के मोटिवेशन को बढ़ाना है। यह संगोष्ठी बीमा क्षेत्र में गुणवत्ता और व्यवसायिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने का एक प्रयास है, जो अभिकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।
Published : 19 November 2024, 4:06 PM IST
Topics : Dynamite News Fatehpur LIC Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash trending news फतेहपुर समाचार