हिंदी
नोएडा: शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार दिल्ली की यात्रा पर वरिष्ठ नेताओं से मिलने आये हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की तबियत एक बार फिर अचानक से खराब हो गयी, इसके बाद उनको नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें CCU में एडमिट किया गया है।
2016 में शुक्ला को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य के रूप में भाजपा ने उच्च सदन में भेजा इसके अगले साल ही सितंबर 2017 में उन्हें केन्द्र में में वित्त राज्यमंत्री बनाया गया।
पिछले साल भी उनकी तबियत बिगड़ी थी तब उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पहले भर्ती कराया गया लेकिन वहां बहुत राहत नहीं मिलने पर नोएडा के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
Published : 27 February 2023, 10:46 AM IST
No related posts found.