हिंदी
महराजगंज: धानी क्षेत्र के कानापार ग्राम सभा के राप्ती नदी पुल पर लगे हाई मास्ट लाइट का तार दुर्घटना को दावत दे रहा है। ट्रांसफार्मर से हाई मास्ट लाइट टावर को बिजली की सप्लाई देने के लिए लगा तार खुले में बिछाया गया है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। जिम्मेदार अधिकारी इस इंतजार में बैठे हुए हैं कि कोई घटना हो या कोई इसकी लिखित शिकायत करे।
स्थानीय लोगों ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि कुछ महीने पहले ही हाई मास्ट लाइट लगा है जिसका तार खुले में दिख रहा है। खुले में दिख रहे तार से कभी भी दुर्घटना घट सकती है।
इस मामले में धानी के बिजली विभाग के जेई ने बताया कि अगर किसी को तार से समस्या है तो शिकायत पत्र दे तब दिखवा लेता हूं।
Published : 14 March 2023, 7:28 PM IST
No related posts found.