हिंदी
हल्द्वानी: हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक कार ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसा रामपुर रोड हाईवे पर बेलबाबा के पास हुआ, जहां यूसुफ अंसारी अपनी पत्नी काशिफा के साथ बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सवार घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन काशिफा की हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,काशिफा चार महीने की गर्भवती थी और इसी साल 4 नवंबर को उसकी शादी यूसुफ से हुई थी। इस हादसे से उसका परिवार गम में डूब गया है। यूसुफ भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद मृतक काशिफा के परिजनों को सूचना दे दी गई है और फिलहाल उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुए सड़क हादसों की ओर इशारा करता है।
Published : 24 March 2025, 6:22 PM IST
Topics : Dynamite News hindi haridwar latest Road accident Raod Accident Uttrakhand Uttrakhand Big News Uttrakhand News uttrakhand road accident