Site icon Hindi Dynamite News

झारखंड चुनाव परिणाम 2019: हेमंत सोरेन ने जताया आभार, कहा- आज से झारखंड में नया अध्याय शुरू होगा

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव की गिनती अभी भी जारी है। अब तक के आए रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को साफ बहुमत हासिल होता दिख रहा है। रुझानों से गदगद हेमंत सोरेन ने लोगों को इस जीत के लिए धन्यवाद दिया हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
झारखंड चुनाव परिणाम 2019: हेमंत सोरेन ने जताया आभार, कहा- आज से झारखंड में नया अध्याय शुरू होगा

रांचीः झारखंड चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शानदार प्रदर्शन से गदगद नजर आ रहे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज अपने पिता और पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन से मिलकर उनका आर्शीवाद लिया।

यह भी पढ़ेंः Jharkhand Election Results 2019- रुझानों में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस+ बहुमत के करीब

मतगणना के शुरूआत रुझान में सीटों के उतार-चढ़ाव के कारण थोड़े संशय में दिख रहे हेमंत के चेहरे पर दोपहर होते-होते खुशी साफ नजर आ रही थी। दोपहर बाद रुझानों में झामुमो नीत महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेत के बाद हेमंत अपने पिता से मिलने उनके घर पहुंचे और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान हेमंत के चेहरे पर राज्य के संभावित मुखिया बनने की खुशी साफ तौर पर दिख रही थी।

यह भी पढ़ेंः Jharkhand Election Results 2019- लगातार पलट रहे रुझान, हो रही कांटे की टक्कर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेमंत सोरेन ने कहा कि आज लोगों की आकांक्षाओं को पूरे करने का संकल्प लेना का दिन है। ये जीत शिबू सोरेन के परिश्रम का दिन है। राजद-कांग्रेस ने हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ा, जिसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। उन्होंन लालू प्रसाद यादव, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आज से नया अध्याय शुरू होगा। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं, किसी की उम्मीदें नहीं टूटेंगी। सभी का ध्यान रखा जाएगा। आज काफी बिजी शेड्यूल है और गठबंधन के साथी भी नहीं हैं। ऐसे में आगे की राणनीत पर हम आगे चर्चा करेंगे। कल तक बहुत सी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। हेमंत सोरेन ने मीडिया का भी आभार जताया।

Exit mobile version