Delhi Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत, जानिये मौसम अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 July 2022, 6:34 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया।

उन्होंने बुलेटिन में बताया कि राजधानी में गरज के साथ भारी वर्षा होगी और अगले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे।दिल्ली में 25 और 26 जुलाई को गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।

विभाग के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आज सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जलजमाव के कारण यात्रियों को ट्रैफिक जाम के बारे में आगाह करते हुए ट्वीट किया, "जलभराव के कारण एनएच -48 फ्लाईओवर के तहत महिपालपुर से गुरुग्राम की ओर जाने वाले कैरिजवे में यातायात प्रभावित है।"

बहरहाल, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से बुधवार सुबह पारा कुछ डिग्री बढ़ गया।  (वार्ता)

Published :