Landslide in Kinnaur: हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से 9 लोगों की मौत, तीन घायल, देखिये दिल दहलाने वाला वीडियो

हिमाचल के किन्नौर जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां भूस्खलन के कारण गाड़ी के ऊपर बड़े पत्थर और चट्टान गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में देखिये दिल दहलाने वाला वीडियो

Updated : 25 July 2021, 4:58 PM IST
google-preferred

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। किन्नौर जिले के बस्तर गांव में भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आयी। भूस्खलन के कारण गाड़ी के ऊपर बड़े पत्थर और चट्टान गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये हैं। चट्टान और पत्थरों के गिरने के कारण एक बड़ा पुल भी ध्वस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर रेसक्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार दोपहर 1.30 बजे के आसपास हुआ। किन्नौर जिले के सांगला-छितकुल रोड पर बटसेरी के पास भूस्खलन हो गया और चट्टानें भरभराकर गिरने लगी। चट्टानें गिरने से नीचे आये बड़े-बड़े बोल्डर सांगला की ओर जा रहा टेंपो ट्रैवलर (एचआर 55 एसी 9003) के ऊपर गिर गये। इस गाड़ी में 11-12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इनमें से 9 की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये हैं। 

घटना में मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। ये सभी लोग अलग अलग जगहों से बताये जा रहे हैं। हादसे में घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। हादसे में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हो गया है।

चट्टानें गिरने का यह दृश्य बेहद विचलित करने वाला है। पहाड़ से टूटकर गिरी चट्टान और बड़े पत्थरों ने पुल को भी ध्वस्त कर दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेसक्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Published : 
  • 25 July 2021, 4:58 PM IST