हिंदी
दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में 7 से 9 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी की है और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम का अपडेट
डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, दिल्ली में तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग का कहना है कि 7 और 8 अप्रैल को पारा 42 डिग्री तक जा सकता है, जिससे राजधानी में हीट वेव जैसे हालात बन सकते हैं।
दिल्ली में अभी न्यूनतम तापमान 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो सामान्य के करीब है, लेकिन अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री ज्यादा है। 24 घंटे में पश्चिमी-उत्तरपश्चिमी दिशा से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। आसमान साफ हो गया है, जिससे धूप का अहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 से 10 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड) में बारिश, तेज हवाएं और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन दिल्ली-मैदानी इलाकों और आसपास के मैदानी इलाकों में इसका असर सीमित रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश में अप्रैल से जून तक गर्मी का कहर ज्यादा रहने की संभावना है। इस बार दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा।
Published : 6 April 2025, 6:29 PM IST
Topics : Delhi Dynamite News Hindi News IMD Latest News update Weather News
No related posts found.