हिंदी
नई दिल्लीः निर्भया मामले के एक दोषी पवन गुप्ता ने गुरुवार को राजधानी की एक अदालत में अपने साथ पिछले वर्ष हुई मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस के दो जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की है जिस पर आठ अप्रैल को सुनवाई होगी।
यह मामला पिछले वर्ष का है जब पवन गुप्ता मंडोली जेल में बंद था और उसने अपनी याचिका में कहा है कि उसके साथ दिल्ली पुलिस के दो जवानों ने मारपीट की थी जिसमें उसे सिर में 14 टांके आए थे। महानगर दंडाधिकारी प्रियंक नायक ने उसकी याचिका पर सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांंगी है और मामले की सुनवाई आठ अप्रैल को तय की है।
Published : 12 March 2020, 6:18 PM IST
Topics : Nirbhaya case Pawan Kumar निर्भया मामला पवन गुप्ता
No related posts found.