हिंदी
बलिया: जिले में अटेवा के संगठन मंत्री एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बलिया के जिलाध्यक्ष मलय कुमार पांडेय के आह्वान एवं अटेवा के संयोजक समीर पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को यूपीएस पेंशन योजना (UPS Pension Scheme) के विरोध में जिला चिकित्सालय (District Hospital) एवं महिला चिकित्सालय के प्रागंण में पुरुष व महिला कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ओपीएस योजना को तत्काल लागू करने की मांग
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने एक स्वर से सरकार से यूपीएस पेंशन योजना वापस लेने और ओपीएस योजना (OPS Pension Scheme) को तत्काल लागू करने की मांग की। इसके पूर्व एक बैठक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय (Yogendra Pandey) की अध्यक्षता में हुई।
इस मौके पर मलय कुमार पाण्डेय, शम्भू यादव (Shambhu Pandey), धन्नजय सिंह, श्याम नारायत सिह, राहुल पाठक, प्रमोद कुमार सिह, देवनाथ वर्मा, शैलेन्द्र राम, पुष्पा रावत, अनीता, शीला,दिनेश यादव, कुसुम, इन्दू मति, मनोज वर्मा, धन्जय यादव आदि उपस्थित रहे।
Published : 30 August 2024, 10:35 AM IST
Topics : Ballia Diploma Pharmasist Association Dynamite News UPS अटेवा ओपीएस डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बलिया बलिया में डॉक्टरों का प्रदर्शन यूपीएस