Hathras Accident: कई मौतों के बाद हाथरस के ट्रामा सेंटर में शवों का अंबार, केवल एक डॉक्टर, चारों तरफ चीख पुकार और अपनों की तलाश

यूपी के हाथरस में सत्संग में भगदड़ से तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई बच्चे और महिलाओं शामिल है। हाथरस के ट्रामा सेंटर में शवों का अंबार लगा हुआ है। पढ़िये डाइनामाइठ न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 July 2024, 5:51 PM IST
google-preferred

हाथरस: जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को सत्संग में भगदड़ से तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। कई लोग हादसे में घायल हैं। मृतकों में कई बच्चे और महिलाओं शामिल है। हाथरस के ट्रामा सेंटर में शवों का अंबार लगा हुआ है। लोग अपनों की तलाश कर रहे हैं। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक हाथरस के ट्रॉमा सेंटर सिकंदराऊ पर लाशों का ढेर लगा है। यहां सिर्फ एक डॉक्टर मौजूद है। अव्यवस्थाओं की कमी के कारण सत्संग स्थल से यहां लाये जा रहे घायलों को रेफर कर दिया जा रहा है। 

अस्पताल पहुंचे लोगों में भारी गुस्सा और गम है। कई लोग यहां अपनों की तलाश में जुटे हुए है। चारों ओर चीख पुकार का माहौल है। लोगों का कहना है कि समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

सत्संग में मौजूद कुछ लोग कह रहे हैं कि हादसे में 100 से ज्यादा की मौत हुई है। बड़ी संख्या में लोग घायल है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने इस हादसे की पुष्ठि की है। उन्होंने अब तक 27 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।  

रतिभानपुर पुर में भोले बाबा के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मच गई। जिसके बाद तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई।

बता दें कि जिले के नारायण साकार विश्व हरि के नाम से प्रसिद्ध भोले बाबा के कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भक्तो की भीड़ जुटी। वही कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की परमिशन से ज्यादा अधिक भक्त सत्संग कार्यक्रम में पहुंचे। भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई।

इसमें 50 से ज्यादा आशिक लोगों की मौत की जानकारी निकलकर आ रही है। 200 से अधिक भक्त घायल हो गए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हैं। मारने वालो की संख्या का अकड़ा बढ़ सकती है। 

Published : 
  • 2 July 2024, 5:51 PM IST

Related News

No related posts found.