Hair Fall Problem: बाल झड़ने से यदि आप भी हैं परेशान तो अपनाएं ये रामबाण इलाज

बालों के झड़ने की समस्या से कई लोग जूझ रहे हैं। खासतौर पर युवाओं में Hair Fall की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस समस्या से निजाद पाया जा सकता है। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में Hair Fall की समस्या रोकने का रामबाण इलाज

Updated : 9 January 2025, 2:27 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: आज के समय बालों के झड़ने (Hair Fall) की समस्या हर किसी को परेशान कर रही है। आमतौर पर कहा यह समस्या उम्र दराज लोगों को होती है। लेकिन आज के समय युवाओं को इस परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इससे छुटकारा पाने के लिए मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट्स आ गए हैं, जो बाल झड़ने की समस्या को रोक सकते हैं। लेकिन हम आपको बता रहे हैं इस समस्या का अचूक इलाज।

बहुत सारी स्टडी बताती है कि आवंला Hair Fall की समस्या को दूर करने के लिए एक रामबाण इलाज साबित हो सकता है। आइए जानते हैं आंवला के इस्तेमाल सही तरीके। 

आंवला के तेल से मसाज करें

आंवला में Vitamin C, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों को झड़ने से रोकते हैं। इसलिए आप आंवले के तेल को गर्म करके अपने स्कैल्प की मालिश कर करें। जिससे यह बालों की जड़ों तक पहुंचता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को तेज करता है। एसलिए आप इसका इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

आंवला और दही का हेयर मास्क

हेयर फॉल को रोकने के लिए आप आंवला और दही को हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को पीस कर इसका पाउडर बना लें इसके बाद 2 चम्मच पाउडर में थोड़ा गर्म पानी मिलाकर इसका एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में 2 चम्मच दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने बालों में अच्छे से लगा लें। करीब 30 मिनट बाद बालों को धो लें। इससे आपके बाल सिल्की और मजबूत हो जाएंगे।

आंवला और कड़ी पत्ता मास्क

वैसे तो कड़ी पत्ता खाने को स्वादिष्ट बनाने का काम करता है। लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि यह आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। जी हां आप इसका इस्तेमाल आवंले के साथ कर सकते हैं। सबसे पहले आंवले के छोटे टुकड़े कर लें, इसके बाद इसे कड़ी पत्ता और नारियल तेल डालकर गर्म कर लें। जब मास्क ठंड़ा हो जाए तो इससे बालों की मसाज करें। यह नुस्खा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसके अलावा आप रोज कच्चे आंवले का सेवन भी कर सकते हैं। यह आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

नोट- यह आर्टिकल सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।