Gujarat Municipal Election Result: गुजरात नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी

डीएन ब्यूरो

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के मतगणना जारी है, 6 नगर निगम की कई सीटों पर शुरूआती रूझान भी सामने आने लगे हैं। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये ताजा अपडेट

मतगणना केंद्र के बाहर जुट रहे लोग
मतगणना केंद्र के बाहर जुट रहे लोग


अहमदाबाद: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के मतगणना जारी है, 6 नगर निगम की कई सीटों पर शुरूआती रूझान भी सामने आने लगे हैं। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट नगर निगम के हुए चुनाव की मतगणना के पूरे नतीजे दोपहर तक सामने आने की संभावना है। इन छह नगर निगमों के 2275 उम्मीदवारों के भविष्य का आज फैसला होना है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है लेकिन शुरुआती रूझान में बीजेपी कई सीटों पर बढत बनाये हुए है। 

गुजरात नगर निकाय चुनाव में जामनगर में BSP के 3 उम्मीदवार जीते हैं।

सूरत नगर निकाय चुनाव में 40 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है जबकि 18 सीटों पर AAP लीड कर रही है।

अभी तक मिले मतगणना के रुझान और शुरुआती नतीजों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। गुजरात के सभी 6 नगर निगम (अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर) भाजपा काफी बढ़त बनाये हुए है। लेकिन आम आदमी पार्टी भी उलटफेर करती नजर आ रही है।

ताजा रुझान

सूरत नगर निगम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी ने 40 सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गई है और वह 10 सीटों पर आगे चल रही है। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी भी बड़ा उलटफेर करती दिख रही है।

इससे पहले सूरत के वार्ड नंबर 4 की चार सीटों और वार्ड नंबर 8 की चार सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही थी। 11 बजे तक-

- अहमदाबाद की 43 सीट पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि 5 पर कांग्रेस आगे है। वहीं, चार पर अन्य आगे है।

- सूरत की 14 सीट पर बीजेपी आगे है, जबकि 5 पर कांग्रेस आगे है। चार सीटों पर अन्य आगे है। 
- वडोदरा की 11 सीट पर बीजेपी आगे, जबकि दो पर कांग्रेस आगे। 
- राजकोट की 13 सीट पर बीजेपी आगे, एक पर कांग्रेस आगे।
- जामनगर की 10 सीट पर बीजेपी आगे, जबकि 4 पर कांग्रेस आगे।
- भावनगर की 11 सीट पर बीजेपी आगे, जबकि 3 पर कांग्रेस आगे है। चार सीट पर अन्य आगे है।

 

अब तक (10.30 बजे) के रूझान

*अहमदाबाद में बीजेपी 28 सीटों पर आगे, कांग्रेस 3 सीटों पर आगे।
- सूरत में बीजेपी 12 सीटों पर आगे, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे।
- वडोदरा में बीजेपी 11 सीटों पर आगे, कांग्रेस दो सीटों पर आगे।
- राजकोट में बीजेपी 12 सीटों पर आगे, कांग्रेस एक सीट पर आगे।
- जामनगर में बीजेपी 10 सीटों पर आगे, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे।
- भावनगर में बीजेपी 11 सीटों पर आगे, जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर आगे।  

 










संबंधित समाचार