हिंदी
राजकोट: गुजरात हाई कोर्ट ने सोमवार को राजकोट गेम जोन हादसे को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई है। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सख्त शब्दों में कहा घटनास्थल से सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना का जिम्मेदार कौन है? हमें अब राज्य सरकार और सिस्टम पर भरोसा नहीं रहा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अदालत ने कहा, 'क्या आप सो रहे थे? हमें अब सरकार पर भरोसा नहीं है।' राजकोट के नाना-मावा इलाके में 25 मई की शाम को टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 12 बच्चों समेत 35 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गेमिंग जोन में वेल्डिंग के काम के कारण आग लगी होगी क्योंकि वहां भारी मात्रा में अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे।
इस बीच राजकोट बार एसोसिएशन की ओर से आज एक अहम फैसला सुनाया गया। टीआरपी गेम जोन में लगी आग के बाद यह फैसला लिया गया है कि राजकोट में एक भी वकील आरोपियों की ओर से केस नहीं लड़ेगा। वहीं, अगर मृतक के परिवार वालों को कोई वकील नियुक्त करना हो तो पीड़ित परिवारों का केस मुफ्त में लड़ा जाएगा।
Published : 27 May 2024, 3:40 PM IST
Topics : Gujarat HC Rajkot fire Reprimands State Government गुजरात उच्च न्यायालय फटकार राजकोट अग्निकांड राज्य सरकार
No related posts found.