हिंदी
नई दिल्लीः भारतीय तटरक्षक बल ने जनरल ड्यूटी शाखा के लिए पुरुष उम्मीदवारों को सहायक कमांडेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर शुरू होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 27 दिसंबर 2020 है।
ये वैकेंसी असिस्टेंट कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, कमांडेंट, कमांडेट (JG), डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल, इंस्पेक्टर जनरल, एडिशनल डायरेक्टर जनरल तथा डायरेक्टर जनरल के पदों के लिए निकली है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/ बीटेक ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के अनुसार अधिकतम 2.05 लाख मासिक वेतनमान पर नौकरी पर रखा जाएगा।
Published : 14 December 2020, 8:42 PM IST