गोरखपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने वाला गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस के हाश बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 April 2025, 5:39 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: धोखाधड़ी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गगहा थाने की पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध पासपोर्ट बनाने वाले वांछित अभियुक्त  आदित्य यादव  को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार अभियुक्त  आदित्य यादव, पुत्र अंबिका यादव  निवासी  गढ़ी, पोस्ट रखट, थाना गगहा  है। आरोप है कि उसने अपने माता-पिता, निवास स्थान और जन्मतिथि की फर्जी जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाने का प्रयास किया था।

इस मामले में गगहा थाने में मुकदमा संख्या 105/2025 दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी), 467 (दस्तावेजों की जालसाजी), 468 (जालसाजी के उद्देश्य से धोखाधड़ी), 471 (जाली दस्तावेज का प्रयोग) और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)बी के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आदित्य यादव का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। गगहा थाने में उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 119/2024 दर्ज है, जिसमें धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में *वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीनबंधु प्रसाद, हेड कांस्टेबल राजू कुमार, कांस्टेबल शुभम कुमार और महिला कांस्टेबल पुंजिका वर्मा* शामिल थे।

आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि *अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। गोरखपुर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का साफ संदेश गया है।

 

Published :