हिंदी
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में शनिवार को शहर में यह चेकिंग अभियान चलाया गया।
डाइनामाइट न्यूज संवादाता अनुसार, इस अभियान के तहत यातायात पुलिस टीम ने 150 ऑटो चालकों की जांच की। चेकिंग के दौरान 7 ऑटो बिना परमिट और 13 ऑटो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलाते हुए पाए गए, जिन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें यातायात यार्ड में सीज कर दिया गया।
इसके अलावा, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1007 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चालान किया गया। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से चलाया गया।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
Published : 23 March 2025, 9:05 AM IST
Topics : Auto Drivers checking campaign driving license Dynamite News Gorakhpur News Gorakhpur Police Traffic police traffic rules UP News without permit autos