हिंदी
गोरखपुर: (Gorakhpur) खजनी थाना (Khajni Police Station) क्षेत्र कटघर में किराए पर रहने वाली शिक्षिका (Teacher) के नाबालिक पुत्र (Son) को रहस्यमय हाल में गायब होते ही हड़कंप मच गया। महिला आनन फानन में खजनी पुलिस (Police) को सूचित कर खोज में लग गई, इधर खजनी पुलिस लोकेशन ट्रेस कर जांच में जुट गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महिला शिक्षिका के तहरीर पर अपहरण (Kidnapping) का मुकदमा दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने में जुट गई। मेहनत रंग लाई किशोर का पता कौड़ीराम क्षेत्र में लगा, पुलिस मौके से बालक को बरामद कर महज 6 घण्टो में शिक्षिका को सुपुर्त कर दिया।
रहस्यमय हाल में गायब किशोर
बताते चले खजनी थाना क्षेत्र मंझरिया प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका पर कार्यरत महिला शिक्षका नन्दिता सिंह खजनी क्षेत्र कटघर में किराए के मकान में रहती है। बीते दिन शनिवार को सुबह 9 बजे अचानक नंदिता सिंह का पुत्र अनमोल उम्र 10 वर्ष रहस्यमय हाल में गायब हो गया। उसके बाद महिला परेशान होकर अपने पैतृक गांव महराजगंज जनपद के ग्राम दुबहिया टोला रामनगर थाना पनियरा के लोगो से सम्पर्क कर जानकारी ली लेकिन कोई पता नही चला।
परेशान शिक्षिका मीडिया और पुलिस से सहयोग हेतु गुहार लगाने लगी। खजनी थाना प्रभारी सदानन्द सिन्हा मौके की नजाकत देख हरकत में आए और खोज में लग गए। जिनके अथत प्रयास से महज 6 घण्टे में कौड़ीराम क्षेत्र से किशोर को बरामद कर लिया और परिजन को बुलाकर सुपुर्त कर दिया। महिला शिक्षक नन्दिता सिंह खजनी पुलिस को बधाई देते हुए उनके अथत प्रयास का सराहना की ,पुत्र पाते ही खुशी के महिला को आंसू आने लगे।
Published : 20 October 2024, 5:32 PM IST
Topics : DynamiteNews ManojTibrewal ManojTibrewalAakash News Dynamite TrendingNews किशार गायब गोरखपुर पुलिस बरामद