हिंदी
गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र में स्थित भटहट पुलिस चौकी के पास मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक ताजियादार करेंट लगने से झुलस गया, जिसके बाद गुस्साये लोगों ने वहां भारी बवाल मचाया।
कुछ लोगों ने पुलिस चौकी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और एक जीप को आग लगा दी।

बताया जाता है कि इसके बाद भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। इस दौरान बीच-बचाव के लिये आये एक दरोगा और होमगार्ड का सिर फट गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक जुलूस में शामिल एक ताजिया बिजली के तार से जल गया। इसी के बाद विवाद की शुरूआत हुई। गुस्साये लोगों ने भटहट पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। इस हमले में चौकी पर तैनात दरोगा दिलीप कुमार चौधरी, होमगार्ड ओमप्रकाश सिंह के सिर में चोट आई है।

महराजगंज के घुघुली इलाके के रहने वाले शिवनाथ यादव मेडिकल कालेज से लौट रहे थे इस बीच उनकी गाड़ी को भी तोड़ दिया गया। यही नही उपद्रवियों ने पुलिस जीप मे आग लगा दी और कई मोटरसाईकिलों को तोड़ डाला गया।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। हमालवरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिये भेजा दिया गया है।
Published : 21 September 2018, 7:49 PM IST
No related posts found.