हिंदी
गोरखपुर: गोला ब्लॉक के मदरिया गाँव में अमृत सरोवर में दूषित जल गिराने के लिए अवैध रूप से बनाए जा रहे नाले के निर्माण को आज शुक्रवार को बीडीओ गोला दिवाकर सिंह ने निरीक्षण के बाद रुकवा दिया।
डाइनामाइट न्यूज संवादाता के अनुसार, मदरिया गाँव में भूजल संरक्षण के लिए लाखों रुपये खर्च करके अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया है।
नियमों के अनुसार, अमृत सरोवर में किसी भी प्रकार का दूषित जल नहीं गिराया जा सकता है। लेकिन, ग्राम प्रधान द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए गाँव के घरों के गंदे पानी को अमृत सरोवर में गिराने के लिए राधिका सिंह के खेत में जबरन नाला बनवाया जा रहा था।
राधिका सिंह ने इसकी शिकायत बीडीओ और सीडीओ से की थी। इस मामले को कई समाचार पत्रों ने भी उठाया था। खबर का संज्ञान लेते हुए बीडीओ गोला दिवाकर सिंह ने मदरिया गाँव का दौरा किया और पाया कि नाले का निर्माण नियमों के खिलाफ है। इसके बाद उन्होंने निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया।
बीडीओ गोला दिवाकर सिंह ने कहा कि अमृत सरोवर में किसी भी हालत में नाले का गंदा पानी नहीं गिरने दिया जाएगा। अमृत सरोवर में गंदा पानी गिराने के लिए बनाया गया नाला पूरी तरह से अवैध है।
Published : 7 March 2025, 1:29 PM IST
Topics : Amrit Sarovar Dynamite News Gorakhpur Gorakhpur Gola Block Gorakhpur News Gorakhpur Police uttar pradesh गोरखपुर न्यूज