
फरेन्दा (महराजगंज): कस्बे में घड़ी ने जैसे ही साढ़े बारह बजाये, चारो ओर सनसनी मच गयी। इसकी वजह थी चार हथियारबंद बदमाशों मे ताबड़तोड़ एचडीएफसी बैंक में धावा बोल बंदूक की नोक पर 13 लाख रुपये लूट लिये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक बदमाशों ने 16 लाख लूटे थे लेकिन जल्दबाजी में तीन लाख रुपयों का बैग उनसे छूट गया इस तरह 13 लाख की लूट की खबर सामने आयी।
घटना की जानकारी मिलते ही एड़ीजी जोन दावा शेरपा मौके पर पहुंचे। जब शेरपा निकल गये तो फिर आईजी गोरखपुर जय नारायण सिंह पीछे-पीछे पहुंचे। खास बात ये है कि जय नारायण को दो दिन पहले ही महराजगंज जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और आज इतनी बड़ी वारदात दिन-दहाड़े हो जाती है।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर के कमिश्नर जयंत नार्लिकर की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
वारदात के 24 घंटे पहले ही मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आईपीएस अफसरों की एक बैठक में आईजी को कानून-व्यवस्था ठीक रखने को कहा था और अब आज की वारदात ने आईजी से लेकर महराजगंज के एसपी रोहित सिंह सजवान की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि मौके का मुआयना करने आईजी जय नारायण सिंह सादी वर्दी में पहुंचे। सीएम के गृह मंडल में पुलिसिंग को लेकर ये कितने गंभीर हैं, इसकी पोल ये तस्वीर खोल रही है। मौके पर साहब पूरे इत्मीनान में दोनों हाथ पीछे बांध मुआयना करते दिखे।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज के जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय को मिली पाप की सजा, हुए सस्पेंड
पुलिस के लिए सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है लेकिन उसके बाद भी पुलिस कब तक इन बदमाशों को गिरफ्तार कर पायेगी इस बारे में कोई सटीक जवाब देने को तैयार नहीं है।
Published : 17 October 2019, 3:36 PM IST
Topics : CM Yogi Adityanath Gorakhpur HDFC बैंक Maharajganj pharenda आईजी जय नारायण सिंह उत्तर प्रदेश फरेन्दा महराजगंज सीएम योगी आदित्यनाथ