हिंदी
नई दिल्ली: बुधवार का दिन डाइनामाइट न्यूज़ परिवार के लिए बेहद खास और खुशियों भरा रहा। संपादकीय टीम की मौजूदगी में समूह की चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल और संस्थापक संपादक मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने केक काटकर चौथी वर्षगांठ के समारोह का शुभारंभ किया।

इस दौरान डाइनामाइट न्यूज़ की अंग्रेजी https://www.dynamitenews.com/ व हिंदी https://hindi.dynamitenews.com/ की दोनों वेबसाइटों को नये लुक एंड फील में रिलांच किया गया।

इसके अलावा पढ़कर नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए युवा डाइनामाइट नाम की नयी वेबसाइट https://www.yuvadynamite.com/ की लांचिंग भी की गयी। यह वेबसाइट देश के छात्र-छात्राओं के शिक्षा, करियर, जॉब्स, एडमिशन, रिजल्ट और उनसे जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठायेगी।
डाइनामाइट न्यूज़ समूह की स्थापना आज से चार साल पहले 16 अक्टूबर 2015 को नई दिल्ली से हुई थी। बेहद कम समय में डाइनामाइट न्यूज़ ने पाठकों के भरोसे पर खरा उतरते हुए देश के मीडिया समूहों की अग्रणी पंक्ति में अपना स्थान बनाया है।

डाइनामाइट न्यूज़ का विशेष फोकस उत्तर प्रदेश और ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी खबरों पर रहता है। हमारा नया पड़ाव युवा और उनका करियर है।
इस शुभ अवसर पर संस्थापक संपादक मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने ऐलान किया कि आगे बहुत जल्द कई रुपों में डाइनामाइट न्यूज़ नेटवर्क का बेहद तेजी के साथ विस्तार किया जायेगा।
Published : 16 October 2019, 2:03 PM IST
Topics : Dynamite News Launching Manoj Tibrewal Aakash Yuva Dynamite चौथी वर्षगांठ डाइनामाइट न्यूज़ मनोज टिबड़ेवाल आकाश युवा डाइनामाइट लांचिंग