हिंदी
नई दिल्ली: भारत की पहली महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का आज 151वी जयंती है। कार्नेलिया का जन्म महाराष्ट्र के नासिक में हुआ। इस मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाकर उन्हें याद किया। बता दें कि डूडल में कॉर्नेलिया को इलाहबाद हाईकोर्ट के आगे वकील के लिबास में दिखाया गया है।

कार्नेलिया ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करने वाली पहली महिला है। इसके साथ ही वह किसी भी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली भी पहली भारतीय नागरिक रही। उन्होंने पहली बार पेशेवर वकीलों के रूप में महिलाओं को शामिल करने की वकालत की।

समाज सुधारक के रूप में सोराबजी ने महिलाओं के लिए कई अच्छे काम किये साथ ही महिलाओं और नाबालिगों के अधिकारों के लिए समाज में नए सुधार करवाए। सोराबजी समाज सुधारक होने के साथ-साथ एक लेखिका भी थीं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी।
Published : 15 November 2017, 11:50 AM IST
No related posts found.
No related posts found.