हिंदी
नई दिल्लीः जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी अब भारत में सस्ती मर्सिडीज कार लॉन्च करने वाली है। इससे उन लोगों को सुविधा मिलने वाली है जो लोग मर्सिडीज खरीदना चाहते हैं, लेकिन भारी बजट की वजह से पीछे हट जाते थें।
यह भी पढ़ें: जल्द भारत में लॉन्च होगी Citroen की नई कार, जानें कितनी हो सकती है कीमत
ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी बजट रेंज में भी अपनी कार लॉन्च कर सकती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ऐसी कार बनाने पर विचार कर रही है जो आम आदमी के बजट में आसानी से फिट हो सके। ऐसा माना जा रहा है कि मर्सिडीज भारतीय करेंसी के अनुसार तकरीबन 18 लाख रुपये कीमत में अपनी बजट कार को लॉन्च कर सकती है। हालांकि ये कीमत मर्सिडीज की लग्जरी कारों के हिसाब से काफी कम है।
मर्सिडीज की बजट रेंज वाली कार मौजूदा A-Class और GLA से भी नीचे का मॉडल होगी। कंपनी का ऐसा मानना है कि ये कार ना सिर्फ कम बजट की होगी, बल्कि इसमें ग्राहक को कई शानदार फीचर मिल सकते हैं। ये कार ना सिर्फ कम खर्चीली होगी बल्कि इसमें ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से फीचर्स भी दिए जाएंगे। हालांकि इस कार के बारे में Mercedes-Benz की तरफ से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
Published : 2 February 2021, 3:27 PM IST
Topics : A Class Automobile Car GLA Mercedes Benz कार जर्मनी मर्सिडीज
No related posts found.