पूर्व कानून मंत्री गिरीश नारायण पांडेय का निधन, एक दिन पहले ही उनकी पत्नी का भी हुआ था निधन

रायबरेली की पूर्व सांसद इंदिरा गांधी के खिलाफ गवाही देकर सांसदी खत्म करने वाले गिरीश नारायण पांडेय का आज निधन हो गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 March 2025, 2:35 PM IST
google-preferred

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के पूर्व कानून मंत्री और आपातकाल के दौरान चर्चित नेता गिरीश नारायण पांडेय का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआई) में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। दुखद संयोग यह रहा कि उनकी मृत्यु से एक दिन पहले ही उनकी पत्नी का भी निधन हो गया।

आपातकाल के दौरान जेल गए थे पांडेय

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,  रायबरेली के लालगंज निवासी गिरीश नारायण पांडेय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और कल्याण सिंह मंत्रिमंडल में कानून मंत्री रहे। आपातकाल (1975-77) के दौरान उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से लड़ाई लड़ी और उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

इंदिरा गांधी के खिलाफ गवाही दी

गिरीश नारायण पांडेय का नाम तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ गवाही दी, जिससे उनका सांसद का दर्जा खत्म हो गया। उनके इस कदम को भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जाता है।

लालगंज में शोक की लहर

उनके निधन की खबर से लालगंज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Published : 
  • 28 March 2025, 2:35 PM IST

Advertisement
Advertisement