हिंदी
नई दिल्लीः हर साल IIT दिल्ली GATE 2020 परीक्षा का आयोजन कराता है। जिसका परिणाम आज घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ेंः Jobs in India- इन जगहों पर निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी 70,000 से भी ज्यादा
जानकारी के मुताबिक 25 पेपरों में कुल 858890 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 685088 उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। GATE 2020 में लगभग 18.8% उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। जिन लोगों ने इसका एग्जाम दिया है, वो लोग http://appsgate.iitd.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
गेट 2020 परीक्षा के परिणाम पहले 16 मार्च को घोषित किए जाने थे जो कि तीन दिन पहले ही कर दिए गए हैं। बता दें कि गेट का परिणाम तीन साल तक मान्य है।
Published : 13 March 2020, 5:16 PM IST
No related posts found.