पूर्व उप राष्ट्रपति, तेलुगु फिल्म के दिग्गजों ने दी ‘आरआरआर’ की टीम को बधाई

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, तेलुगु फिल्मों के दिग्गज अभिनेताओं ने बुधवार को संगीतकार एम. एम. कीरावनी और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिज़िनल) गीत की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 January 2023, 1:16 PM IST
google-preferred

हैदराबाद: पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, तेलुगु फिल्मों के दिग्गज अभिनेताओं ने बुधवार को संगीतकार एम. एम. कीरावनी और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिज़िनल) गीत की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर बधाई दी।

फिल्म ‘आरआरआर’ ने 2023 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपने लोकप्रिय गीत ‘नाटु नाटु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिज़िनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ का पुरस्कार अपने नाम किया है।

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘ हर एक भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ को वैश्विक मंच पर मिली सराहना से काफी गौरवान्वित है। संगीतकार कीरावानी और आरआरआर की टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिज़नल) गीत की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर बधाई।’’

अभिनेता चिरंजीवी ने इसे एक ‘‘ऐतिहासिक उपलब्धि’’ बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ क्या अभूतपूर्व, ऐतिहासिक उपलब्धि है! कीरावानी को सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ का पुरस्कार! नमन!’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘आरआरआर’ फिल्म की टीम और राजामौली को बधाई। भारत को आप पर गर्व है।’’

फिल्म में चिरंजीवी के बेटे राम चरण और अभिनेता जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता नागार्जुन ने ट्वीट किया, ‘‘ कीरावानी और उनकी टीम को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए बधाई। अब ऑस्कर का इंतजार है।’’

तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसको आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने दी है।

फिल्म को सर्वश्रेष्ठ ‘पिक्चर नॉन इंग्लिश’ श्रेणी में नामित किया गया था, लेकिन उस श्रेणी में अर्जेंटीना की ‘अर्जेंटीना 1985’ से वह मात खा गयी।

Published : 
  • 11 January 2023, 1:16 PM IST

Related News

No related posts found.