हिंदी
नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आखिकार कोरोना वायरस को मात दे दी है। कोरोना पॉजटिव रिपोर्ट आने के बाद से पिछले लगभग 10 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती मनमोहन सिंह को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। वे अब सकुशल घर लौट आये हैं।
मनमोहन सिंह ने देश में कोरोना के कहर को देखते हुए पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के सुझाव भी पीएम समेत सरकार को दिये थे।
बता दें कि 88 वर्षीय मनमोहन सिंह की कोरोना रिपोर्ट 19 अप्रैल को पॉजिटिव पायी गई थी, जिसके बाद उनको इलाज के लिये एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को कोरोना के टीके 'कोवैक्सीन' के दो डोज दिए जा चुके हैं। अब वे कोरोना वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं।
Published : 29 April 2021, 6:22 PM IST
No related posts found.