हिंदी
टोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की अस्पताल में मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह भाषण के दौरान उनकोे एक शख्स ने गोली मारी थी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
शिंजो आबे को शुक्रवार सुबह करीब 11.30 उनके भाषण के दौरान एक शख्स ने गोली मार दी थी। जानलेवा हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। गोली लगने के बाद उनको फुमिओ किशिदा उस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनको हार्ट अटैक भी आया था, इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था।
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की अस्पताल में मौत, शुक्रवार सुबह भाषण के दौरान मारी गई थी गोली#ShinzoAbeShot pic.twitter.com/4yS7wg50oX
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 8, 2022
आबे पर यह जानलेवा हमला उस समय हुआ, जब वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के दौरान नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
पुलिस ने यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास आबे को गोली मारने वाले तेत्सुया यामागामी, 41, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खबरों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी तेत्सुया जापान की सेना में तीन साल तक काम कर चुका है।
Published : 8 July 2022, 3:29 PM IST
Topics : अस्पताल जापान पूर्व प्रधानमंत्री मौत शिंजो आबे
No related posts found.