हिंदी
पुरैना (महराजगंज): घुघली थाना क्षेत्र में खूंखार गौर के आतंक से एक किसान की मौत और कई किसान घायल होने के बाद अब एक बालक के घायल होने की घटना ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया।
वन विभाग की टीम ने गुरूवार को हाथ खड़े कर दिए थे। ग्रामीणों ने देर शाम खूंखार गौर को कब्जे में ले लिया।
डाइनामाइट न्यूज की टीम को नागरिकों ने बताया कि दो दिनों से क्षेत्र में खूंखार गौर का आतंक है।

एक किसान की मौत और कई किसानों को घायल भी कर चुका है।
आज सुबह एक बच्चे को सींग से जख्मी कर दिया, अगर हम लोग समय से नहीं पहुंचते तो उसकी जान चली जाती। शाम को वन विभाग और थाने की टीम ने भी हाथ खड़े कर चले गए।
इसके बाद ग्रामीणों ने बुजुर्गों से राय लेकर एक घेराबंदी की रणनीति बनाई। और खूंखार गौर कब्जे में फंस गया। नगर पालिका पशुओं की गाड़ी बुलाकर उसमें भेज दिया गया है।
Published : 11 April 2024, 9:25 PM IST
Topics : captured defeated खूंखार गौर घुघली नगर पालिका वन विभाग
No related posts found.