First Solar Eclipse of 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, रखें इन बातों का ध्यान, जानिये पूरा अपडेट

आज वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों के बाद विश्व का सबसे लंबे समय तक लगने वाला ग्रहण भी होगा। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये इससे जुड़ी खास बातें

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 April 2024, 12:07 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: विश्व भर में आज इस साल यानी 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों के बाद विश्व का सबसे लंबे समय तक लगने वाला ग्रहण भी होगा। भारतीय समय के अनुसार आज रात 9 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें।

दुनिया भर के लोगों में इस ग्रहण को लेकर खासी दिलचस्पी है। इस ग्रहण को देखने के लिये दुनिया के कई देशों के शहरों और खास स्थानों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई है। 

पूर्ण सूर्य ग्रहण जब अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। दुनिया के कई हिस्सों में कहीं पूर्ण तो कहीं आंशिक सूर्य ग्रहण के नजारे को देखा जा सकता है।

यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और भारतीय समय के अनुसार आज रात 9 बजकर 12 मिनट से विश्व के कई देशों में सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा। सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे 25 मिनट तक लंबा चलेगा। सूर्य ग्रहण लगने पर सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले से लग जाता है। 

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं को न तो ग्रहण देखना चाहिए और न ही ग्रहण के दौरान घर से बाहर जाना

No related posts found.